आखिर कौन हैं ये लोग जो व्यापारियों की दुकानों व संपत्ति का बिना अधिकारिक अनुमति के कर रहे सर्वे। जानने के लिए लिंक ओपन करें।

व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा बिना व्यापार मंडल की जानकारी के कैसे हो रहा सर्वे ।

व्यापारियों का नही होने देंगे शोषण। जांच करवाएंगे अगर फर्जी निकले तो करवायेंगे कार्यवाही।

सितारगंज। नगर में स्थिति व्यापारियों ने प्रान्तीय व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता से जानकारी मांगते हुए बताया कि नगर में कुछ लोग व्यापारियों की संपत्ति व आधार कार्ड आदि का ब्यौरा मांग रहे है। और अपने आपको सरकार की ओर से भेजे गए सर्वेयर बता रहे हैं। जिस पर राजीव गुप्ता द्वारा अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता की गई जिसमें राजीव गुप्ता ने बताया कि ऐसा कोई भी सर्वे का आदेश व्यापार मंडल के संज्ञान में नही आया है। यहाँ तक कि उपजिलाधिकारी तुषार सैनी से जब इस संबंद में राजीव गुप्ता द्वारा जानकारी ली गयी तो उन्हें भी इस संबंध में कोई जानकारी नही थी। इस पर राजीव गुप्ता ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा इस प्रकार का कोई आदेश आया है और इस सम्बंध में व्यापार मंडल को विश्वास में लेकर कोई कार्य किया गया तो व्यापार मंडल इसका विरोध करेगा। और इस प्रकार का कोई आदेश यदि नही आया है तो मामले में लिप्त लोगों की जांच की मांग कर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही करवाई जाएगी।

You cannot copy content of this page