भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर थामा दामन।

भीमताल। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर जहां सामाजिक व राजनैतिक रुप से सक्रीय लोग किसी न किसी पार्टी का दामन थाम रहे हैं वही सामाजिक सरोकारों से जुड़े गरगड़ी तल्ली ओखलकांडा के युवा एडवोकेट चन्दन सिंह मेहता ने आज भाजपा की रीति और नीति और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रभावित होकर आज भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा व मंडल मंत्री जगत सिंह बोरा की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा। उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करेंगे तथा पार्टी जो भी जिम्मेदारी एक कार्यकर्ता के रूप में देंगी उसका निर्वहन तन मन धन से करेंगे। उनके भाजपा में सम्मिलित होने पर ग्रामीणों में काफी उत्साह हैं।

You cannot copy content of this page