लव जिहाद । राहुल बनकर अफजाल ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया। ब्लैकमेल करने को बनाई अश्लील वीडियो।

कई बार किया दुष्कर्म।
धर्म परिवर्तन के लिए किया मजबूर।
पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा।

सितारगंज। कस्बे में अपने नाना के घर रहने वाली एक किशोरी को अफजाल नाम के युवक ने राहुल बनकर प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और मारपीट कर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। जिसमे उसके परिवार के सदस्यों ने भी साथ दिया। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बरेली जिले की रहने वाली एक किशोरी के पिता की मौत काफी समय पहले जो चुकी है। वह अपने नाना के घर सितारगंज में रहती है। किशोरी के मुताबिक 2020 में वह एक सेंटर पर टाइपिंग सीखने जाती थी। वार्ड 2 निवासी अफजाल पुत्र अबरार भी वहां टाइपिंग सीखने आता था। उसने अपना नाम राहुल बताकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसे होटल के कमरे में ले जाकर शारिरिक संबन्ध बनाए। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना ली। इस बीच वह शबा नाम की एक युवती के घर ले गया और वहां भी दुष्कर्म किया। बीते 27 दिसम्बर 2023 को अफजाल ने उसे फोन करके घर बुलाया। यहां पता चला कि वह हिंदू नहीं मुसलमान है। उसके दोनों भाइयों की पत्नियां हिंदू धर्म से हैं। इस बीच अफजाल के भाई इकरार ने उसको धक्का देकर गिरा दिया। साथ ही अफजाल ने दुष्कर्म किया। इसके बाद इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। धर्म परिवर्तन नहीं करने पर धमकी दी। बीते 28 अप्रैल को अफजाल के माता पिता उसके घर आये और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। शादी नहीं करने पर उसके नाना नानी का सिर कलम करने की धमकी दी। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने अफजाल, उसके पिता अबरार, उसके भाई इकरार, उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले को लेकर कोतवाली सितारगंज ने युवती के साथ पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत ने मीडिया से रूबरू हो कर कहा कि इस प्रकार के लव जिहाद मामले में सख्त कार्यकवाही होनी चाहिए नही तो इस प्रकार के लोग ऐसी ही घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे।

You cannot copy content of this page