होटल पर कब्जा करने आई महिला को पुलिस ने जबरन होटल से बाहर निकाला।

होटल स्वामी की शिकायत पर दिल्ली से आई महिला को पुलिस बल से निकाला गया होटल के बाहर।

सितारगंज। दिल्ली नोएडा से अपनी एक दोस्त के साथ आई महिला ने शहर के एक मशहूर होटल में घुस कर कब्जा करने का प्रयास किया। उसने काउंटर से जबरन चाबी ले ली और होटल पर कब्जे का प्रयास किया। आरोप है कि उसने होटल के कर्मचारियों से मारपीट करते हुए उनके ऊपर कुत्ते छोड़ दिये। कर्मचारियों ने किसी तरह अपना बचाव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। होटल की मालकिन ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने नीतू चोपड़ा, प्रीति व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालाकि कब्जा करने आई महिला का कहना था कि उस होटल में उसका भी हिस्सा है और मामला कोर्ट में चल रहा है।

होटल पर कब्जे का प्रयास, मालकिन और स्टाफ को पीटा।
कर्मचारियों पर छोड़े कुत्ते, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज।

जेल कैम्प रोड निवासी रितू झाम पत्नी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 16 अक्टूबर की सुबह नोएडा निवासी नीतू चोपड़ा पुत्री स्व विश्वनाथ होटल सितार इंटरनेशनल पहुंची। उसके साथ प्रीति नाम की एके अन्य महिला और चालक भी थे। आते ही महिला ने कमरा नम्बर एस- 1 की चाबी ले ली और होटल पर कब्जे की बात करने लगी। विरोध करने पर उसने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उनपर कुत्ते छोड़ दिए। कर्मचारियों ने किसी तरह अपना बचाव किया। इसकी जानकारी होने पर वह अपने बेटे युवराज के साथ होटल पहुंची तो महिला ने उनके साथ मारपीट की। इस बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों को लेकर कोतवाली पहुंची। रितु की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गली गलौज और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page