अल्ट्रा रनर विनोद मठपाल ने अनाथ बच्चों के लिए शुरू किया चैरिटी रन।

सितारगंज। क्षेत्र में चर्चित धावक के रूप में अपनी धावक क्षमता से सभी को चकित कर देने वाले विनोद मठपाल ने अब खटीमा स्थित प्रयाग बाल अनाथालय के बच्चों के लिए सहायता राशि जुटाने का बेड़ा उठाया है। जिसके लिए विनोद 10 दिनों तक प्रति दिन लगातार 15 किलोमीटर दौड़ेंगे। विनोद ने जन संवाद से हुई वार्ता में बताया कि वो इस प्रकार का चैरिटी रन कई अन्य कार्यो के लिए भी कर चुके हैं। लेकिन इस बार उन्हें अनाथ बच्चों की सहायता करने का एक विशेष अवसर मिला है जिसको लेकर वो काफी उत्सुक भी हैं। जन संवाद आज की युवा पीढ़ी के प्रेरणादायक विनोद मठपाल जैसे युवाओं की सराहना करता है। व उनके इस कार्य के लिए शुभकामनाएं देता है। विनोद का कहना है कि उनके इस चैरिटी रन में जितना भी धन एकत्रित होगा उससे वो अनाथालय के बच्चो के लिए आवश्यक वस्तुएं जुटा कर देंगे।

You cannot copy content of this page