संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

सितारगंज। संयुक्त किसान मोर्चा के सितारगंज किसानों द्वारा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर किसानों की धान की फसल की खरीद फरोख्त सम्बन्ध में आने वाली समस्याओं के निवारण के लिए निवेदन किया गया है। जिससे पूर्व मंडी समिति सितारगंज में ही एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों को सितारगंज व्यपार मंडल समेत कई अन्य संगठनों का समर्थन मिला। उपजिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से धान खरीद वर्ष 20221-22 में तौल कराने हेतु सुचारू व्यवस्था तथा सेंटर्स पर काटों की अधिक व्यवस्था कराने की मांग समेत 10 मांगे की गई। ज्ञापन देने वालों में पूर्व कॉंग्रेश प्रत्यशी मालती बिस्वास, नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे,गुरुसेवक, जस्सा सिंह,फकीर सिंह कन्याल,गुरसाब सिंह,वसीम मिया, आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page