अल्ट्रा वारियर तीसरा संस्करण का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन।

नैनीताल। 19 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के भोवाली में *अल्ट्रावॉरियर तीसरा संस्करण* का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह *7000 फीट से अधिक ऊंचाई के साथ भारत का सबसे कठिन ट्रेल रन है*। यह इंटरनेशनल ट्रेल रनिंग एसोसिएशन की संबद्धता के साथ आयोजित किया जाता है । यह समाज के भीतर स्वास्थ्य और प्रकृति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए “रनग्रीन फाउंडेशन” द्वारा वार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है क्योंकि यह संगठन अधिक पेड़ लगाने के लिए एक अभियान चला रहा है।
यह 3 अलग-अलग रनिंग कैटेगरी में 50 किमी कटऑफ टाइम 10:30 घंटे, 30 किमी कटऑफ समय 5:30 घंटे और 10 कि.मी.।
यह लॉकडाउन के बाद पहला ऑनग्राउंड अल्ट्रा रनिंग इवेंट था जिसमें पूरे देश से 100 से अधिक धावकों ने भाग लिया।
प्रत्येक श्रेणी के विजेता
•50 कि.मी. पुरुष वर्ग हैं-
प्रथम स्थान- *कलम सिंह बिष्ट, उत्तराखंड समय 5 घंटे 5 मिनट 37 सेकंड*
दूसरा स्थान- *शाश्वत राव, समय 5घंटे 12 मिनट 15सेकंड*
तीसरा स्थान – *अक्षय सैनी, समय 6घंटे 3 मिनट 05 सेकेंड*

50 किमी महिला वर्ग-

प्रथम- *आशा सिंह समय 8घंटे 28 मिनट 25सेकंड*
दूसरा- *बलबिंदर कौर समय 9 घंटे 14 मिनट 38 सेकेंड*

30 किमी पुरुष वर्ग –

प्रथम – *हरीश ( उत्तराखंड)3घंटे 44मिनट 35सेकंड*
दूसरा स्थान – *बजरंग 3घंटे 51मिनट 50 सेकंड*
तीसरा स्थान- *शिव 3घंटे 57मिनट*

30 कि. मी. महिला वर्ग –

प्रथम स्थान – *कंचना (उत्तराखंड) 4घंटे 2मिनट 30 सेकंड*
दूसरा स्थान – *ममता( उत्तराखंड) 4घंटे 24मिनट 40सेकंड*
तीसरा स्थान – *गीता 5 घंटे 00 मिनट 07सेकंड*

10 कि.मी. वर्ग पुरुष विजेता-

प्रथम स्थान – *अभिषेक 57 मिनट 50 सेकंड*
दूसरा स्थान – *सुरेंद्र 1घंटे 00मी 35सेकंड*
तीसरा स्थान – *अनुज सिंह 1घंटे 10मिनट 01सेकंड*

10 कि.मी महिला वर्ग विजेता-

प्रथम स्थान – *भावना( उत्तराखंड ) 1घंटे 36मिनट*
दूसरा स्थान – *आकांशा ( उत्तराखंड ) 1घंटा 51मिनट*
तीसरा स्थान – *प्रतिमा 1घंटा 52 मिनट*

ये इवेंट एक प्रतिस्पर्धा के साथ उतराखंड निवासियों के लिए बेहतरीन सुनेहरा मौका भी है खुद को पूरे विश्व के सामने लाने का जिसमे ये बात तो एकदम साफ है की विजय पाने वाले हर वर्ग में उत्तराखंड निवासी ही हैं। इसमें भाग लेने वाले एवम् दूर दराज से इंटरनेट के माध्यम से इसे देखने वाले पूरे रोमांच के साथ इसके परिणामों एवम् जगह की खूबसूरती की तारीफ करते है।

You cannot copy content of this page