सितारगंज के चर्चित किसान अनिलदीप महल हुए उत्तराखंड रत्न से सम्मानित। एक बार फिर प्रदेश में किया सितारगंज को गर्वान्वित।

सितारगंज_ अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर उत्तराखंड में होनहार किसानों में गिने जाने वाले अनिलदीप महल को उत्तराखंड रत्न सम्मान से नवाजा गया है। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान अनिल दीप महाल ने जन संवाद से वार्ता में जान संवाद का आभार जताते हुए जन उपयोगी विषयों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए जनसंवाद द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि काश्तकारों के साथ ही आम जनमानस की दिक्कतों को उजागर करने मैं मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका है। पत्रकार समाज का दर्पण है। देहरादून के दून इंटरनेशनल स्कूल में हुआ सम्मान समारोह।
कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए परंपरागत के साथ आधुनिक खेती को अपनाना जरूरी उत्तराखंड रत्न सम्मान से नवाजे गए प्रगतिशील किसान अनिल दीप महल ने बताया।

देहरादून/सितारगंज:-परंपरागत तौर-तरीकों में बदलाव कर कृषि को जरूरत के मुताबिक आधुनिक स्वरूप देने एवं काश्तकारों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के अभियान में जुटे क्षेत्र के प्रगतिशील किसान अनिलदीप महाल को “उत्तराखंड रत्न,सम्मान से नवाजा गया है। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान अनिलदीप वर्षों से कृषि के आधुनिकीकरण के मिशन में जुटे हुए हैं। वह खेती के तौर-तरीकों में समय-समय पर बदलाव कर नए नए प्रयोग करते रहे हैं। जिससे काश्तकारों का आर्थिक स्तर ऊंचा उठा है। साथ ही खेती को अपनाने के प्रति नई पीढ़ी में भी रुझान बढ़ा है। महाल द्वारा किए गए प्रयोगों को काश्तकारों ने काफी सराहा है। कृषि के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए योगदान को महत्व देते हुए मेरठ की संस्था “ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस आफ इंटेलेक्चुअल्स, ने अनिलदीप को उत्तराखंड रत्न पुरस्कार देने का निर्णय लिया । संस्था की राष्ट्रीय सचिव प्रकाश निधि शर्मा ने पिछले दिनों उन्हें पत्र जारी करयू इस आशय की जानकारी दी थी। इधर रविवार को राजधानी देहरादून के दून इंटरनेशनल स्कूल मैं स्वर्गीय भाव्या निधि शर्मा एडवोकेट की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उत्तराखंड सरकार के काबीना मंत्री सतपाल महाराज एवं संस्था के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। काबीना मंत्री महाराज ने कहा कि कृषि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि काश्तकारों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए है परंपरागत के साथ ही आधुनिक कृषि को अपनाया जाना भी जरूरी है। समारोह में अनिलदीप के साथ ही गढ़वाल की माधुरी डबराल किच्छा के अजय तिवारी समेत आठ हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान के लिए उत्तराखंड रत्न सम्मान से नवाजा गया। माहौल ने कहा कि उन्हें उत्तराखंड सम्मान दिए जाने से वे बेहद उत्साहित है। अब वे भविष्य में दोगुने उत्साह के साथ कृषि एवं काश्तकारों के हितों के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कृषि की मजबूती एवं किसानों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के अभियान में सभी से सहयोग की अपील की। निधि डबराल ने आधुनिक खेती को आज की जरूरत बताते हुए जरूरत के मुताबिक इसे अपनाने पर बल दिया। इस दौरान महामारी कोविड-19 के वैक्सीनेशन अभियान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने इस महामारी से निपटने के लिए शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लक्ष्य को हासिल करने में सभी से सहभागिता का आह्वान किया। इस मौके पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश टंडन, डॉ एस फारुख डॉ राजकुमार पुरोहित हेमचंद्र डीएस मान, डॉ अश्विनी कुमार डॉ रमाकांत ड डॉ विजय धस्माना, अनिल डी महल, शिव सहगल ,आर एस एस पी रघुवंशी, गगन ज्योति अहमद डॉक्टर सुजाता पॉल,डॉ जीवन आशा, वैभव गुप्ता ,अनिल गंगवार ,निधि, वैभव गुप्ता, शम्मी सायरा, अकील अहमद ,डॉ नीता बोरा, राजीव बेरी, सुरेश कुमार, एचपी सिंह डॉ ए के सिंह अमन अग्रवाल ,एचपी सिंह आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page