पुलिस प्रतिबंधित मांस के साथ तीन तस्करों को धर दबोचा।।


सितारगंज। गोवंश स्क्वायड ने तीन गो तस्करों को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 60 किग्रा गोमांस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गोवंश स्क्वायड को मुखबिर से सूचना मिली कि अमरिया चौराहा के पास कुछ लोग प्रतिबंधित मांस लेकर बेच रहे हैं। इस पर टीम ने छापामार कर मौके से तीन आरोपियों कामिल कुरैशी पुत्र छोटे निवासी इस्लाम नगर, अशरफ पुत्र छिदु निवासी इस्लाम नगर गुड्डू पुत्र शकील कुरैशी निवासी ग्राम पंडरी को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 60 किग्रा मांस व दो बाइक बरामद की गईं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी गोवंश संरक्षण स्क्वाइ चंद्र सिंह, कांस्टेबल राजकुमार चौहान ,कुंदन खन्ना, पवन कुमार, जीवन कुमार शामिल थे।

You cannot copy content of this page