राज्य सरकार के खिलाफ व्यापार मंडल ने ताली थाली बजा कर किया विरोध प्रदर्शन।

(उत्तराखंड)सितारगंज।नगर के मुख्य चौराहे पर व्यापार मंडल सितारगंज के दा्रा ताली थाली बजाओ, राज्य सरकार को कुम्भकरणी नीद से जगाने हेतु किया गया। व्यापारियों ने राज्य सरकार पर दुकाने ना खोलने को लेकर अनदेखी का आरोप लगाया।

शुक्रवार को मुख्य चौक पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल की पूरी टीम व नगर के व्यापारियो ने राज्य सरकार पर व्यापारियों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ताली व थाली बजाओ,राज्य सरकार को कुंभकरण की नींद से उठायो कार्यक्रम का आयोजन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि यदि राज्य सरकार ने व्यापारियों हितों की रक्षा नहीं कि एवं बाजार खोलने की अनुमति नहीं दी तो आगामी कार्यक्रम भैंस के आगे बीन बजाओ किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा जो भी दुर्व्यवहार व्यापारियों के साथ किया जा रहा है उसे व्यापार मंडल क़तई बर्दाश्त नहीं करेगा। महामंत्री मनीष किनरा, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिंघल, वरिष्ठ समाजसेवी राम नगीना, संगठन मंत्री सोनू माटा मीडिया प्रभारी शिवम साहू, उपाध्यक्ष असलम चौधरी, अमित जिंदल, ताबीर मालिक एवं यूथ कांग्रेस के विधानभा अध्यक्ष संदीप बाबा, सुभाष गुप्ता, रूपल अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, दीपक जोशी, कमल ठाकुर, मदन अरौरा, चन्दर मदान, राजेंद्र भारद्वाज, इंद्र लाल गर्ग, पवन अग्रवाल,विजय कौशल, अशोक जिंदल, ओम प्रकाश अग्रवाल, राजेश मित्तल आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page