कृषि मंडी में किसानों की धान तौल शुरू।

सितारगंज। कृषि मंडी में किसानों के धान की फसल की तौल सरकार द्वारा तय समय अनुसार शुरू करा दी गयी। हालांकि कच्चे आढ़तियों द्वारा धान तौल शुरू नहीं की गई जिसको लेकर किसानों में सरकार के खिलाफ नाराजगी भी नजर आयी। डीएम ने कृषि मंडी पहुंचकर धान तौल केंद्र का जायजा लिया।

उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा किसानों की धान की फसल मंडियों में तौल शुरू करने के लिए एक अक्टूबर निर्धारित की थी ।और प्रशासन को भी सख्त हिदायत देते हुए धान तौल समय पर शुरू करने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश जारी किए थे।वही किसानों द्वारा भी सरकार से एक तारीख से धान तौल शुरू करने को कहा गया था।इसी के तहत प्रशासन द्वारा सरकार के निर्देश का पालन करते हुए तय समय पर धान तौल शुरू करवा दी गयी। सितारगंज कृषि मंडी में सुबह से ही किसान अपनी धान की फसल सरकार द्वारा तय मानकों के अनुसार तुलवाने के लिए लेकर पहुँच गए। लेकिन प्रशासन द्वारा निर्धारित समय पर तौल शुरू नहीं होने पर किसानों में सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली ।किसानों ने मंडी में सभा कर सरकार के खिलाफ वायदा खिलाफी करने का आरोप लगाया। इसी दौरान डीएम रंजना राजगुरु ने कृषि मंडी परिसर पहुंचकर धान तौल केंद्रों का निरीक्षण किया और धान तौल शुरू करवाई। जिसपर किसानों ने डीएम रंजना राजगुरु का धन्यवाद भी किया। वही किसानों का कहना है। कि 1 तारीख से सरकार ने कच्चे आढ़तियों ओर सरकारी कांटो पर धान तौल शुरू कराने को कहा था लेकिन कच्चे आढ़तियों द्वारा तौल शुरू नहीं की गई है दो दिन का और समय दिया जाता है और अगर कच्चे आढ़तियों द्वारा मंडियों में तौल शुरू नही की गयी तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। वही डीएम रंजना राजगुरु का कहना था ।कि धान तौल केंद्रों का निरीक्षण किया गया है और सरकार द्वारा मंडियों में तय मानकों पर तौल शुरू करवाई गई है सरकार द्वारा धान की तौल को लेकर पूरी व्यवस्था की गई है और अगर कोई समस्या आती है तो किसानों के लिए हैल्पलाइन नंबर जारी किया गया है वह उसकर अपनी समस्या बता सकते है जिसका समाधान किया जाएगा।

You cannot copy content of this page