जानिए आज आठवें दिन मां महागौरी उपासना का क्या है फल।

सितारगंज। हिन्दू धर्म मे चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव सम्वत अंग्रेजी के माह अप्रैल में मनाया जाता है जबकि परम पूजनीय माँ दुर्गा के नवरात्रे भी प्रारम्भ होते हैं जिसे हिन्दू धर्म के लोग बहुत आस्था व व्रतोपासना के साथ मानते हैं वही आज चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है जिसमे मां दुर्गा के आठवे दिन नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष उपासना का विधान है। मान्यता है कि नवरात्रि में मां की पूजा का जीवन में विशेष फल प्राप्त होता है। आज अष्टमी को महागौरी की पूजा की जाती है।
आज पंचांग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. इसे महा अष्टमी भी कहा जाता है। नवरात्र के आठवें दिन मां के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन मां दुर्गा के इस रूप की पूजा विशेष कल्याणकारी मानी जाती है। नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का खास महत्व होता है। इन दोनों दिन लोग कन्या पूजन भी करते हैं। इस दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है।
साथ ही मां दुर्गा का स्वरूप मानी जाने वाली कन्याओं को भोग लगाकर उनका पूजन भी किया जाता है। जिस उपलक्ष्य में आज सितारगंज के विभिन्न स्थानों व मंदिरों में पूजा अर्चना कर कन्याओं को जिमाने के बाद दक्षिणा देकर उनका पूजन माँ दुर्गा के रूप में किया गया। पूजन कार्यक्रम में सुमन राय, विनय गुप्ता,मीरा रावत, राधा , रिंकी, पूनम ममता आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page