किसानों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की दी जानकारी।

सितारगंज। आत्मा योजना के तहत पशुपालन विभाग की ओर से ग्राम थारू बघौरी में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुचिकित्सक डॉ जितेंद्र कुमार ने पशुपालन से दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर अधिक आय प्राप्त करने की जानकारी दी गई। उन्होंने वर्गीकृत गर्भादान से बछिया उतपन्न करने के अलावा पशुओं की बीमारी और उनकी रोकथाम के बारे में बताया गया। उद्यान विभाग के त्रिभुवन जोशी ने बागवानी, फल और सब्जी उत्पादन की जानकारी दी। प्रशिक्षित किसान अनिलदीप सिंह महल ने उन्नतशील जैविक खेती और सब्जी उत्पादन की जानकारी दी। प्रशिक्षण में 40 किसान शामिल हुए। इस मौके पर ग्राम प्रधान दिनेश सिंह राणा, आत्मा के अध्यक्ष भोले सिंह राणा, प्रखर अधिकारी, मो जाकिर आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page