वजिन्द्र सिंह मोमी बने कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव।

सितारगंज। नानकमत्ता।
उत्तराखंड यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव सम्पन्न हुए चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। जिसमे उधम सिंह नगर के नानकमत्ता विधान सभा के वजिंद्र सिंह मोमी यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पद पर 5239 वोट से निर्वाचित हुए। वजिंदर इससे पूर्व भी जिला उधम सिंह नगर के यूथ कांग्रेस महासचिव पद पर रह चुके है। मोमी ने कहा की कांग्रेस वन बूथ-20 यूथ की तरह कांग्रेस ‘बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो’ अभियान शुरू करेगी। इसमें प्रत्येक बूथ में पांच-पांच कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि दावा है। कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तर्ज पर इसे शुरू किया जा रहा है। यूथ कांग्रेस महासचिव ने कहा कि, राहुल गांधी की पदयात्रा से प्रेरित होकर युवा कांग्रेस की ओर आकर्षित हो रहे हैं।युवाओं के लिए जो भी संघर्ष होगा आगे भी किया जाएगा ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ा जाएगा जिससे यूथ मजबूत हो इसी क्रम में बधाई देने वालो में नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टूरना,जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य,सुमिंदर यादव,अशोक राणा,प्रकाश सिंह बब्बर,जिंदर सिंह,भास्कर राणा,सूर्य प्रताप सिंह,सुसिल कुमार,प्रदीप वेदी,हरप्रीत सिंह,बलजीत सिंह,निंदर सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page