संगीत नाटक अकेडमी प्रतियोगिता में हर्षित को मिला प्रथम स्थान।

हाथरस में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता, अब लखनऊ में देंगे प्रस्तुति।

नैनीताल। भीमताल लेक्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र और तल्लीताल निवासी हर्षित कुमार ने उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी हाथरस में सितार वादन प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्षित का चयन संगीत नाटक एकेडमी लखनऊ के लिए चयन हुआ है। हर्षित ने राग यमन पर सितार वादन में प्रस्तुति देकर सभी को मनंमुग्ध कर दिया। उत्तराखंड से हर्षित को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और जून में हर्षित अपने सितार वादन की प्रस्तुति उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी लखनऊ में संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इससे पूर्व भी हर्षित ने राष्ट्रीय राज्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। अल्मोड़ा से संगीता बाल प्रतिभा सम्मान से भी सम्मानित हो चुके है। हर्षित संगीत की शिक्षा अपने दादा सुरेश कुमार (सितार वादक ) व अपने पिता अमित कुमार (संगीत अध्यापक) ले रहे हैं। इससे पूर्व भी हर्षित यमुनानगर हरियाणा, जालंधर और लखनऊ में सितार वादन की प्रस्तुति दे चुके हैं। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी हाथरस में निर्णायक मंडल में सर्वेश्वर शर्व, आशीष सिंह, रंजना, रेनू श्रीवास्तव ( संगीत सर्वेक्षण अधिकारी) थे । संस्था के सचिव मंच संचालक डॉ राजेंद्र कृष्ण अग्रवाल थे। हर्षित की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एसएस नेगी, संगीत प्रेमी मुस्ताक हसन (सितार वादक), गिरीश चंद्र , गोपाल जोशी( प्रवक्ता) माया चनिया ना ( प्रधानाचार्य) गदरपुर, अमन महाजन ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page