किसानों व कच्चे आढतियों की बैठक में धन क्रय के समाधान पर हुआ समझौता।

सितारगंज। धान तुलवाई की समस्या के बाद विधायक सौरभ बहुगुणा की मौजूदगी में कच्चे आढतियों व किसानों की एक बैठक करायी गयी जिसमें तय किया गया कि रोजाना किसानों का 85 ट्राली धान तोला जायेगा। साथ ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किये गये मानकों के अतिरिक्त कटौती नहीं की जायेगी। इस पर किसान व आढ़ सहमत हो गये।
बतादें कि किसानों ने धान में बीस प्रतिशत तक की ​कटौती किये जाने व पेमेन्ट समय पर न देने का आरोप लगाते हुये सोमवार को अमरिया चौराहे पर जाम लगा दिया था। बाद में उप जिलाधिकारी तुषार सैनी मौके पर पहुंचे व किसानों से वार्ता की। एसडीएम से वार्ता में तय हुआ कि किसानों का धान मानक के अनुसार तोला जायेगा। इसके बाद जाम खोल दिया गया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आ​ढ़तियों व राइस मिलर्स ने धान की खरीद नहीं की। बाद में विधायक सौरभ बहुगुणा ने दोनो पक्षों के साथ लंबी वार्ता की। इसके बाद भी हल नहीं निकला। मंगलवार को विधायक की मौजूदगी में दोनो पक्षों की बैठक हुई। बैठक के बाद विधायक ने बताया कि दोनो पक्षों में विवाद चल रहा था। अब अधिकारियों की उपस्थिति में समन्वयक बैठक हुई। जिसमें सहमति बनी कि रोज 85 ट्रालियां रोज तोली जायेंगी। आज जो बचेंगी उनकी भी व्यवस्था की जायेगी। कच्चे आढ़ती रोजाना सुबह दस बजे से तौल शुरू करेंगे। आरएफसी हरवीर सिंह ने कहा कि धान खरीद में विवाद का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया था। उन्होंने मामले के पटाक्षेप का निर्देश दिया था। उनका कहना था कि अब 70 की जगह 85 ट्रालियां रोज तोली जायेंगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को राइस मिलों की जांच का अधिकार हैं। यदि गलत पाया गया तो राइस मिलर के खिलाफ कार्यवाही होगी। जो धान नहीं उतारेगा उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर एसडीएम तुषार सैनी,मंडी समिति अध्यक्ष अमरजीत कटवाल,किसान नेता गुरसाहब सिंह गिल,गुरसेवक सिंह,साहब सिंह आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page