सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया। विभिन्न स्थानों में किया गया वृक्षारोपण।

सितारगंज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान सितारगंज में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया व स्वच्छता अभियान चलाया जिसमे भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने सिडकुल रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में वृक्ष रोपित किए और मुख्यमंत्री धामी के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान बाल आयोग के सदस्या सुमन राय के नेतृत्व में संध्या के समय महिला मोर्चा द्वारा कल्याणी वाटिका सनातन धर्म मंदिर मे दीपदान कार्यक्रम किया गया।
व पूजन के बाद उन्होंने आरती कर प्रसाद वितरण किया। और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु होने की कामना की।
इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता महेश मित्तल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को पूरे प्रदेश में संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है और हमारा प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा महामंत्री आदेश चौहान उत्तराखंड भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कमल जिंदल,बीना साहू, राजू नगदली, खूब सिंह विकल, इकबाल सिंह भुल्लर, अनिरुद्ध राय, राकेश त्यागी, सुरेश जैन अभिषेक जैन, आदेश ठाकुर, सुराज खान गुड्डू,कुलदीप गंगवार चंदन श्रीवास्तव, नरेश ठाकुर, दयानंद तिवारी,सतीश उपाध्याय,आनंद बल्लभ भट्ट, समीर दादी, यूनुस, अभिषेक श्रीवास्तव, अविनाश बाल्मीकि, मुन्नी पांडे, श्रुति विश्वास,धर्मा देवी, फ़िरदौस आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page