भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट।


देहरादून। कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री सौरभ से शिष्टाचार भेंट कर बताई क्षेत्र की समस्याएं, मंत्री बहुगुणा ने समाधान का दिया आश्वासन।
सितारगंज क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट की। कार्यकर्ताओं ने बहुगुणा को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी। साथ ही क्षेत्र की समस्याएं भी बताईं।
सोमवार को भाजपा नेता विशन दत्त जोशी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने देहरादून में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से उनके आवास में मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुदस्ता देकर बधाई दी। साथ ही क्षेत्र की समस्याएं भी सामने रखीं।कैबिनट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि वह दो अप्रैल को अपने विधानसभा क्षेत्र सितारगंज पहुंचेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानेंगे। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।इधर नेशनल यूनियन जनर्लिस्ट इंडिया के कार्यकारी जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार नारायण सिंह रावत ने भी बहुगुणा से मुलाकात की। साथ ही उनको शुभकामनाएं दी।इस मौके पर सुनीता राणा जोशी,मीरा रावत,प्रेमवती यादव,गुरमीत कौर,विनोद वती,केता वती, निशांत जोशी,अशोक राणा,भूपेंद्र मटियाली,फौजी कुँवर सिंह राणा,शंकर सिंह रावत, सात्विक रावत(मन्नू)रामपाल,व ग्रामप्रधान निर्मल सिंह आदि उपस्थित रहे!

You cannot copy content of this page