आम आदमी पार्टी की किसान संकल्प यात्रा में आये भगवंत मान।


सितारगंज। आम आदमी पार्टी की तीन दिवसीय किसान संकल्प यात्रा के अंतिम दिन यात्रा सितारगंज पहुंची। संकल्प यात्रा में मौजूद पंजाब के जिला संगरूर सीट से सांसद भगवंत सिंह मान का सितारगंज पहुंचने पर आम आदमी पार्टी सितारगंज विधानसभा प्रभारी अजय जायसवाल समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओ को पहनाकर जोरदार स्वागत किया।वही आम आदमी पार्टी के सांसद भगवत मान के सितारगंज पहुंचने के बाद सितारगंज नगर के बिज्टी चौराहे से किसान संकल्प यात्रा को प्रारंभ किया गया। जिसे नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए शक्तिफार्म के लिये रवाना किया गया। किसान संकल्प यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह नजर आया।साथ ही भगवंत मान ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी द्वारा किसानों के समर्थन में उधमसिंहनगर से संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसी के चलते आम आदमी पार्टी के पंजाब के जिला संगरूर के सांसद भगवंत सिंह मान की संकल्प यात्रा के अंतिम दिन सितारगंज पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने भगवंत सिंह मान का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी की संकल्प यात्रा बिज्टी चौराहे से शुरू होकर अमरिया चौक से होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए सिडकुल बाईपास से शक्तिफार्म के मेन बाज़ार होते हुए सुभाष चोंक तक पहुँची । वही भगवत मान ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि महंगाई तथा भ्रष्टाचार से जनता परेशान है साथ ही बताया कि अगर आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड में सरकार आयी तो किसानों के बच्चों के लिए स्कूलों की व्यवस्था करेगे तथा बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को दिल्ली की तर्ज पर अच्छा करते हुए विकास किया जाएगा। साथ ही बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद दिल्ली की जनता कांग्रेस और भाजपा को भूल चुकी है।ओर अब उत्तराखंड की बारी है।इस मौके विधानसभा प्रभारी अजय जायसवाल,जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सतवंत सिंह बागी,संगठन मंत्री मक्खन सिंह,मीडिया प्रभारी मोहम्मद इमरान, नगर अध्यक्ष ताबीर मलिक नगर उपाध्यक्ष सोबी मलिक विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष अजीम अहमद, रणबीर पाल सिंह, बिलाल इद्रीश, राशिद शेरी, मोहम्मद अशरफ, नूर हसन, आसिफ, मुन्ना, तस्लीम, रेहान,सपना राय,सविता ठाकुर, नमिता राय,रूपहली मंडल,हरिदश विश्वास, चम्पा राय आदि शामिल रहे।

You cannot copy content of this page