सर्पदंश से हुई 13 वर्षीय बच्चे की मौत।

सितारगंज। सितारगंज के गुरुनानक नगरी ग्राम में 13 वर्षीय बच्चे को सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम कुलवंत सिंह है बच्चा सातवीं कक्षा का छात्र था। हुआ ये कि दोपहर के वक्त घर के पास खेलते समय उसे सांप ने काट लिया था और जब बच्चा घर पहुंचा तो उसने इसकी जानकारी अपनी दादी को दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर पहले तो आसपास उपचार के लिए दौड़ते रहे लेकिन जब उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई तो वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कुलवंत अपने चाचा चाची और दादी के साथ रहता था। उसके माता पिता पंजाब गए हुए थे। उसकी अचानक मौत से परिवार में मातम पसर गया है।

You cannot copy content of this page