महिलाओं को दिया जाएगा झाड़ू बनाने का प्रशिक्षण,स्वरोजगार जोड़ा जाएगा।

सितारगंज। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बैठक का आयोजन सुनीता राणा के आवास पर किया गया।
सुनीता राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा कार्यकर्ता बिशन दत्त जोशी ने कहा कि महिलाएं समूह के माध्यम से छोटे छोटे उद्योगों के द्वारा अपने परिवार को आर्थिक रूप से मज़बूत कर सकती है। बैठक में उपस्थित भूपेंद्र सिंह मटियाली ने कहा कि चिन्तिमज़रा की महिलाओं को अतिशीघ्र झाड़ू बनाने का प्रशिक्षण प्रदान कर झाड़ू बनाने का कार्य शुरू किया जायेगा।
उपस्थित महिलाओं ने जय माँ सूर्या व चेतना स्वयं सहायता समूह का गठन कर सुनीता राणा व मीरा रावत को अध्यक्ष, गुरमीत कौर, प्रेमवती यादव को कोषाध्यक्ष, बसन्ती देवी, रेनू को सचिव पद की ज़िम्मेदारी सौंपी। दोनों समूह के लिए दीपा मंडल, दीपा रावत, आशा, मनप्रीत कौर, नेहा पाल, गीतांजलि राणा, नीतू, तारा देवी, कमलजीत, बिमला, सुलोचना, पिंकी, बबिता व राधा को सदस्य चुना गया।
सुनीता राणा ने कहा कि समूह के माध्यम से हम क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने हेतु प्रयास करेंगे व हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में किये जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान रघुवीर सिंह, नन्द लाल पाल, राजकुमारी व शोभा जोशी भी मौजूद रही।

You cannot copy content of this page