देवभूमि व्यापार मंडल के सुरेश तनेजा अध्यक्ष, प्रदीप महामंत्री चुने गए

सितारगंज। देवभूमि व्यापार मंडल की बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। चयनित पदाधिकारियों को व्यापारियों ने बधाई दी।
रविवार को प्रदेश अध्यक्ष सरदार अमरजीत चड्डा एवं जिलाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह की संस्तुति पर जिला महामंत्री महेश मित्तल ने रामलीला भवन में पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सितारगंज में देवभूमि व्यापार मंडल की स्थानीय शाखा का अध्यक्ष सुरेश तनेजा, महामंत्री- प्रदीप अग्रवाल,
कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सैनी को चुना गया है। इस मौके पर पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर,पूर्व दर्जा राजयमंत्री कमल जिंदल,विजय सलूजा, रवि रस्तोगी,अमित रस्तोगी,सोनू गुप्ता,अनिल गुप्ता, संतोष गुप्ता, सौरव अरोरा,अफसार, विशाल मित्तल, चंदन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page