टाइगर ने गाय का शिकार कर निवाला बनाया। क्षेत्र में टाइगर के आतंक की बनी दहशत।

रामनगर, वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी रेंज के नए बाईपास पुल इलाके में शनिवार की सुबह जंगल में टाइगर दिखने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही टाइगर ने ग्राम बेलगढ निवासी राम सिंह बिष्ट की गाय को अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है राम सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसकी गाय जंगल में चुगने गई हुई थी लेकिन जब वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन गाय का कोई पता नहीं चला शनिवार की सुबह परिजन जब दोबारा गाय की खोज के लिए निकले तो नए बाईपास पुल के समीप जंगल के अंदर उनकी गाय को टाइगर ने अपना शिकार बनाया हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि टाइगर गाय के ऊपर बैठा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक टाइगर मौके से चला गया था वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टाइगर की निगरानी के लिए वन कर्मियों की गश्त लगा दी गई है। साथ ही उन्होंने लोगों से भी इस इलाके में ना जाने की अपील की है। घटना के बाद दहशत में ग्रामीण वन विभाग के अधिकारियों से टाइगर को कैद कर यहाँ से दूर करने की मांग की है।

You cannot copy content of this page