हल्द्वानी। एसएसबी के जवान जहां देश की सीमाओं की रक्षा में जी जान से जुटे हैं, वहीं देश के नागरिकों की जान बचाने में भी पीछे नहीं हैं। नैनीताल के पास ऐसे ही एसएसबी के जवान पत्रकारों के लिए देवदूत बनकर आये। जवानों ने भूस्खलन में फंसे पत्रकारों को सुरक्षित निकालकर कर गंतव्य के लिए रवाना किया। दरअसल, ऊधमसिंह नगर से कुछ पत्रकार किसी काम से नैनीताल गए हुए थे। वहां से लौटते समय शाम हो गई। इसी बीच रास्ते मे भूस्खलन शुरू हो गया और पत्रकारों की कार यहीं फंस गई। पत्रकारों ने रास्ते से गुजरने वाले लोगों से मदद की गुहार लगाई लेकिन कोई मदद के लिए नहीं रुक। इस बीच पत्रकार खौफ के साये में वहां मदद मांगते रहे। तभी एसएसबी के जवान वहां देवदूत बनकर पहुंचे। जवानों ने पत्रकारों को सुरक्षित निकालकर उनको गंतव्य के लिए रवाना किया। पत्रकारों ने जवानों को धन्यवाद दिया।
बतादें की पार्टी कमांडर इंस्पेक्टर जीडी दीपक चंद के साथ इंस्पेक्टर जीडी भरत, जवान करतार सिंह, मोहित और नरेश कुमार राकेश थे। ड्यूटी से डीडीहाट से काठगोदाम ट्रांजिट कैंप जा रहे थे। सभी जवान 11वी वाहिनी एसएसबी डीडीहाट के थे।