सितारगंज पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष डालचंद राजपूत का निधन, कार्यकर्ताओं ने जताया गहरा शोक।

सितारगंज। पूर्व मंडल अध्यक्ष सितारगंज डालचंद राजपूत का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। बताया कि रहा है कि डालचंद राजपूत काफी समय से डायलिसिस करवा रहे थे और आज जब उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब हुआ तो उन्हें रुद्रपुर ले जाया जा रहा था उसी दौरान उनकी देह ने प्राण त्याग दिए। चूंकि डालचंद राजपूत भाजपा के पुराने कार्यकर्ता व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सितारगंज भी रहे हैं इसलिए उनके निधन की खबर मिलते ही भजपा कार्यकर्ताओ ने मौके पर पहुँच गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में कमल जिंदल,राकेश त्यागी,शिवपाल सिंह चौहान,अनिल गुप्ता, आदेश ठाकुर, आदेश चौहान अनिरुद्ध राय, सुमन राय,संजय गोयल,सुखदेव सिंह, चमनलाल शर्मा,अजय कठायत, राजू नगदली, दया तिवारी,दीपक गुप्ता आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page