पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला गंगवार का कोरोना से निधन -करीब एक पखवाड़े से ऑक्सीजन सपोर्ट पर थीं।

सितारगंज। ऊधम सिंह नगर की पूर्व महिला जिला पंचायत अध्यक्षा सुशीला गंगवार का कोरोना से निधन हो गया। संक्रमण की चपेट में आने के बाद उनका इलाज चल रहा था। सुशीला गंगवार पिछले 15 दिनों से ऑक्सीजन पर थी। लेकिन ऑक्सीजन की रिकवरी ना होने के कारण धीरे-धीरे संक्रमण बढ़ने लगा। जिससे आज उनका निधन हो गया।

जिले की पहली महिला जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं सुशीला गंगवार
गंगवार परिवार के पास पिछले 17 सालों से लगातार जनपद उधम सिंह नगर में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट है। सुशीला गंगवार लगातार दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। वह जिले की पहली महिला अध्यक्ष भी रहीं। इसके बाद उनके पति ईश्वरी प्रसाद गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। वर्तमान में उनकी बहू और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सदस्य सुरेश गंगवार की पत्नी रेनू गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

You cannot copy content of this page