यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पर भड़के कांग्रेसी।

सितारगंज। यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निंदा की। कांग्रेसियों ने कहा कि शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ बयानबाजी कर पार्टी को कमजोर कर रहे हैं।
सोमवार को यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संदीप बावा के आवास पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पर कई आरोप लगाए जो गलत हैं । कहा कि अभिषेक शुक्ला के बयान से पार्टी कमजोर होगी। कहा प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर लगातार अच्छा काम कर रहे हैं। कोरोना काल मे भी भुल्लर ने आम जनता को दवाओं के साथ भोजन और आवश्यक सामग्री पहुंचाकर मदद की। इस मौके पर रंधीर सिंह बल, जिलानी अंसारी। सैयद वसीम मियां, दयानंद सिंह, सभासद सचिन गंगवार, रणजीत सिंह राणा, सागर सक्सेना, राजू रस्तोगी, कल्लू खान, नसीम आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page