पुष्कर सिंह धामी पहुँचे खटीमा। कार्यकर्ताओं को नामांकन की दी जानकारी।

खटीमा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी विधानसभा खटीमा पहुंचे, मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव प्रचार किया शुरू। वहीं मुख्यमंत्री कल 27 जनवरी को खटीमा में कराएंगे अपना नामांकन।प्रदेश की सबसे हॉट सीट खटीमा विधानसभा जहां से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ रहे हैं। आज पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनसे विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया। वही कार्यकर्ताओं से मीटिंग के दौरान पुष्कर सिंह धामी ने मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीतने का मंत्र दिया। 
पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से वार्ता में कहा कि प्रदेश में वह जगह-जगह जाकर पार्टी का प्रचार कर रहे है, और वह स्वयं खटीमा से चुनाव लड़ रहे हैं। खटीमा की जनता ने उन्हें दो बार पहले भी अपना प्यार दिया है। और इस बार जबकि व सीएम बनकर जनता की सेवा कर रहे हैं पहले से ज्यादा प्यार देगी।

You cannot copy content of this page