पुष्कर सिंह धामी की रीति नीति से प्रभावित होकर कॉंग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए राजू डसीला।

सितारगंज| शक्तिफार्म के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र डसिला उर्फ राजू, सुंदर डसीला व दीपू डसीला ने अपने कई समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता स्वीकार कर ली है।
उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का जो मुख्य कारण था वो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रीति नीति का प्रभाव और उनका व्यहार। उन्होने कॉंग्रेस के बारे में कहा कि कांग्रेस जन भावनाओं की अपेक्षाओं पर खरी नही उतर पा रही है और भाजपा के प्रत्याशी सौरव बहुगुणा की कार्य शैली से वो इत्तेफाक रखते है। जिस कारण भाजपा विधायक सौरभ बहुगुणा के समर्थन में भाजपा की सदस्यता स्वीकार कर ली है। उन्होंने ये भी बताया कि उनके भाजपा में सम्मिलित हो जाने से अन्य कॉंग्रेसी खेमे के लोग भी भजपा में आने का मन बना रहे हैं।

You cannot copy content of this page