गांवों में विकास करने के बजाय प्रयोगशाला बना रही सरकार।

प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सुधारों की मांग की है।

सितारगंज। ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने गांवों में मनरेगा के तहत होने वाले विकास कार्य ठप होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर मनरेगा में सुधार करते हुए कार्य शुरू करने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में सम्मल ने कहा है कि सरकार गांवों में विकास करने के बजाय प्रयोगशाला चला रही है। नए नए नियम लागू होने से मनरेगा के कार्य ठप हो गए हैं। कहा कि नाला खोदाई, नाला सफाई जैसे कार्यो की अनुमति दी जाए। साथ ही अफसरों को कार्य जनरेट के आदेश दे सरकार। प्रधानमंत्री आवास का लाभ वर्ग 1क की खतौनी में दर्ज परिवारों को भी दिया जाए। मनरेगा कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान सामग्री की राशि से किया जा रहा है जिसे बंद किया जाए। साथ ही मनरेगा में पक्के कार्यों की अनुमति दी जाए। मनरेगा में मटेरियल कास्ट रिवाइज नहीं होने से परेशानी हो रही है।

You cannot copy content of this page