कैलाश नदी में आई बाढ़, पहाड़ी उकरौली के कई घरों में घुसा पानी।

बाढ़ की सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम, प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा।

सितारगंज। पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश का असर तराई में दिखने लगा है। यहां नदियां उफान पर आ गईं हैं। सितारगंज क्षेत्र में भी इसका असर पड़ा। क्षेत्र की कैलाश नदी में भी जलस्तर बढ़ने से अचानक बाढ़ आ गई। जलस्तर बढ़ने से पहाड़ी उकरौली गांव में कई घरों में पानी भर गया। सूचना पर प्रशासन की टीम ने परिवारों को वहां से सुरक्षित स्थान पर भेजा। साथ ही लोगों को नदियों के किनारे जाने से बचने की सलाह दी।
पहाड़ी क्षेत्रों में मंगलवार से ही भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग लगातार मूसलाधार बारिश की संभावना बता रहा है। इसके चलते तराई के इलाके प्रभावित हो रहे हैं। बारिश से बुधवार को कैलाश नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी का जलस्तर बढ़ने से पहाड़ी उकरौली गांव में करीब आधा दर्जन घरों में पानी घुस गया। सूचना पर तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा। प्रशासन ने लोगों से नदी के आसपास नहीं जाने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोग नदियों और तेज बहाव वाले नालों से दूर रहें।

You cannot copy content of this page