प्रधानों ने उठायी मांग।25 सौ रुपये करने के आदेश को निरस्त करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार।


सितारगंज। विकास खंड के प्रधानों ने उनका मानदेय 15 सौ से 35 सौ करने व कामन सर्विस सेंटर को पंचायतों से 25 सौ रुपये देने के आदेश को निरस्त करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान मनरेगा के कार्य में मजदूरी के भुगतान को लेकर किये जा रहे भेदभाव पर रोष जताया गया।
विकास खंड सभागार में हुई ब्लाक प्रधान संगठन की मासिक बैठक में ग्राम प्रधान खैराना पुश्पेन्द्र राणा को सांसद अजय भट्ट का प्रतिनिधि बनाने व प्रधान बलविन्दर सिंह को आरएसएस के संगठन ग्राम स्वराज मंच का प्रदेश संयोजक बनाने पर हर्ष जताया गया। दोनो पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानों के हितों की लड़ाई लड़ रहे प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल का भी मांगें मनवाने के लिए माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस दौरान प्रधानों के समक्ष आ रही समस्याओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किये गये। प्रस्ताव किया गया कि प्रधान संघ का कंप्यूटरीकृत बैंक शाखा में खाता खोला जाये। एक अन्य प्रस्ताव में मनरेगा की मजदूरी के भुगतान में भेदभाव का आरोप लगाया गया। कहा गया कि दो माह से केवल एससी एसटी को ही मनरेगा की मजदूरी दी जा रही हैं। इस मौके पर कुलदीप सिंह, दिनेश सिंह, चरनजीत कौर, जसविंदर कौर, रीनू देवी, जगीर सिंह, मनीश, सोमवती देवी, अमित, विमल गुंज्याल आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page