युवती के साथ दुराचार करने वाले चार आरोपी हुए गिरफ्तार।

रामनगर। एक युवती के साथ चार युवकों द्वारा गैंगरेप के आरोप में पुलिस द्वारा चारो को धर लिया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि एक युवती ने तहरीर देकर चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिसमे पीड़िता की तहरीर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता का कहना है कि पूर्व में भी उन लड़कों द्वारा उसका पीछा किया जा रहा था। पुलिस द्वारा यह भी जानकारी मिली कि आरोपी शिवराज सिंह बिष्ट, रितिक वर्मा, बालम सिंह, गौरव रावत को रामनगर के अलग-अलग जगह दबिश देकर अरेस्ट किया गया। आरोपियों के खिलाफ 563/2021 धारा 354(घ) 376(घ) आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

You cannot copy content of this page