राम जी की निकली बारात। झूम रहे सब संग में।

सितारगंज। श्री राम लीला संचालन समिति के तत्वाधान में राम बारात निकाली गई। राम बारात के अवसर पर भव्य झांकियो ने दर्शको को मंत्रमुग्ध किया। राम नाम के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हो गया।

गुरुवार को भव्य राम बारात का आयोजन किया गया। राम बारात की शोभा यात्रा श्री रामलीला मैदान से होते हुए शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए श्रीरामलीला मैदान में समापन हुआ। इस अवसर पर बरेली से आई भव्य झांकियो ने दर्शकों का मन मोह लिया। राम बारात शोभायात्रा के उपरांत श्रीरामलीला मंच ओर विधिविधान से भगवान श्री राम का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर श्री रामलीला संचालन समिति के संयोजक राकेश त्यागी, सुरेश जैन, राजेन्द्र चौहान, एमपी तिवारी, भीमसेन गर्ग, एडवोकेट अमित रस्तोगी, पवन अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, आशीष पांडेय, दीपचंद्र कौशल, अजय कौशल, महेश मित्तल, रवि रस्तोगी,मुकेश श्रीवस्तव।, सौरभ सक्सेना, शिवपाल सिंह चौहान, अनिल गुप्ता, मनोज अरोरा, नीरू गुप्ता, महिपाल सिंह चौहान, भगवान सिंह भंडारी, सुरेंद्र चौहान, नरेश ठाकुर, धर्मा देवी, नीरज गुप्ता, प्रेमवती रस्तोगी, आदि लोग उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page