किन्नर को गोली मार आरोपी हुए फरार। किन्नर की हालत खराब अस्पताल में है भर्ती।

सितारगंज। सितारगंज के बरा गांव में किच्छा रोड पर स्थित एक घर मे घुसकर किन्नर को कुछ बदमाशों ने उसके घर में घुसकर गोली मार दी है। घायल किन्नर की हालत गंभीर होने के कारण उसे रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ ओमप्रकाश पहुंच गए हैं और पुलिस द्वारा घटना की जानकारी ली जा रही है। सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि जिसके गोली लगी है उसका नाम सपना है। उन्होंने बताया गोली पेट के नीचे लगी है। बरा गांव में सपना किन्नर एक साल से रह रहीं थी। गोली मारने वाले तीन आरोपियों में से मुख्य आरोपी शक्तिफार्म का बताया जा रहा है।

You cannot copy content of this page