शिशु भारती के नवनियुक्त पदाधिकारियों को आशीष पाण्डेय ने दिलाई सपथ।

सितारगंज। सरस्वती शिशुमन्दिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसईखेड़ा में शिशु भारती के पदाधिकारियों का चयन किया गया। चयन के सम्बंध में प्रधानचार्य शिव शंकर ने बताया कि विभिन्न प्रकार से परीक्षा एवं साक्षात्कार के बाद ही पदाधिकारियों का चयन किया जाता है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर राधा जोशी, उपाध्यक्ष प्रगति राणा,मंत्री भस्कर जोशी, उपमंत्री दिव्यांशु राणा, सेनापति राहुल शर्मा, उपसेनापति भारती बेलवाल को चयनित किया गया। साथ ही अन्य पदों पर भी नियुक्ति की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे आशीष पाण्डेय ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई। कहा कि पदाधिकारी अनुशासन को अपने जीवन मे उतार लें। अभी से अनुशासित जीवन जीना शुरू कर दें। कार्यक्रम में राधा,गीता,सरिता,बृजेश आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page