मेरा बूथ सबसे मजबूत। अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक।

सितारगंज, 8 अगस्त।
रविवार को श्री रामलीला भवन सभागार में भाजपा नया अस्पताल शक्तिकेंद्र के अंतर्गत आने वाले सात बूथों के अध्यक्ष, बीएलओ तथा बूथ पालकों की बैठक हुई। जिसको संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि
ख़ूबसिंह विकल ने कहा कि बूथ स्तर पर सामजिक गणित को भी ध्यान रखे,वोटर की सूची बनाए और मंडल स्तर तक कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धि बताए ताकि आम जनता भाजपा के पक्ष में खूलकर मतदान कर सके। बैठक को संबोधित करते हुए विकल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का विश्व में सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। यह भारत की बढ़ती ताकत उन सबकी आंखों में खटक रही है, जो देश को कमजोर ही देखना चाहते है। लेकिन भाजपा का दल देश का सबसे बड़ा दल है इसी कारण हमारी संगठन की ताकत बढ़ी है। कार्यकर्ताओं के विश्वास और परिश्रम के बल पर ही 2022 में भाजपा का एक बार फिर परचम लहराएगा।

मेरा बूथ-सबसे मजबूत, मेरा परिवार-भाजपा परिवार तथा अबकी बार 60 के पार जैसे ध्येय वाक्य को लेकर हमारा बूथ कार्यकर्ता चुनाव में उतरेगा और भाजपा सरकार बनाने में अपनी निर्णायक भूमिका अदा करेगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा ने संगठन की रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं के आधार पर ही भाजपा आगामी चुनाव में जीत का इतिहास लिखेगी। संचालन महामंत्री आदेश चौहान ने किया। इस मौके पर राजू नगदली, महेश भट्ट, राजकुमार गुप्ता, तीरथ शर्मा, मो. रिजवान, नूर मोहम्मद, बाँबी भटट, मो. आसिफ, अख्तर अंसारी, फईम अंसारी आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page