पर्यावरण के प्रति लोगों को किया जागरूक विश्व पर्यावरण दिवस पर लाओपाला फैक्ट्री में कार्यक्रम का आयोजन।

सितारगंज। विश्व पर्यावरण दिवस पर ला ओपाला कंपनी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में फैक्ट्री के वाईस प्रेसिडेंट हिमांशु जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस की थीम परिस्थितिक तंत्र की बहाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य की जिंदगी प्रकृति के विभिन्न घटकों पर निर्भर करती है। कहा कि इनमें हमारे आसपास के पेड़ पौधे, तालाब, नदी, नाले शामिल हैं। इनका मनुष्य से गहरा संबंध है। कहा कि मनुष्यों के फैलाये प्रदूषण से यह टूट रहा है। कहा कि हमे प्रकृति को बनाये रखने और ऑक्सीज पाने के लिए पेड़ पौधे लगाने होंगे। इस मौके पर दुर्गेश मोहन, नितेश गंगवार, उपदेश शर्मा, अमित राठी, सत्यपाल सिंह, ललित अशोक आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page