पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से जिलाध्यक्ष ने उठाया कदम, परिवर्तन यात्रा में अमर्यादित आचरण का आरोप।
सितारगंज। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल वरिष्ठ नेता को जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। परिवर्तन यात्रा के दौरान हसनैन मलिक पर अमर्यादित आचरण करने का आरोप लगा था। इसी कारण जिलाध्यक्ष ने यह कदम उठाया है।
कुछ दिन पहले कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा निकाली थी। इस दौरान हसनैन मलिक पर अमर्यादित और पार्टी विरोधी आचरण करने का आरोप लगा था। इसकी शिकायत पार्टी के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा से की थी। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को इसकी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को भेजी थी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष ने हसनैन मलिक को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।