संतोष भारद्वाज बने उधम सिंह नगर के धर्म जागरण जिला सह संयोजक।

सितारगंज। धर्म जागरण उत्तराखंड की प्रांत बैठक में धर्म जागरण के राष्ट्रीय प्रचारक प्रमुख शरद राज डोले व प्रांत प्रमुख प्रचारक ऋतुराज ने उधम सिंह नगर जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उधम सिंह नगर का जिला सह संयोजक एडवोकेट संतोष भारद्वाज को मनोनीत किया। धर्म जागरण के प्रांत विधि प्रमुख महेंद्र चौधरी ने सन्तोष भारद्वाज के नए दायित्व मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर महेंद्र चौधरी, कमल सिंह,भगवंत सिंह,रजनीश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page