अल्मोड़ा ब्रेकिंग-आशा कार्यकत्रियों की हड़ताल शुरू।

अल्मोड़ा। भैंसियाछाना स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ीं आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर चली गईं। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक को पत्र भी सौंप दिया। कार्यकर्ताओ ने कहा कि उनकी कई मांगे लंबित हैं । इस कारण सभी ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं वह हड़ताल पर रहेंगी।
इस मौके पर माया नेगी, नीमा जोशी, बीना जोशी, गंगा देवी, जीवंती देवी, दीपा मेहरा, माधवी मेहता, कमला, दीपा बिष्ट आदि रहीं

You cannot copy content of this page