प्रदेश के मुखिया के गृह आगमन पर भाजपाइयों ने की ज़ोरदार स्वागत की तैयारियां।

सितारगंज। कुछ समय पूर्व केवल खटीमा विधान सभा विधायक की पदवी से जनता के बीच चर्चित पुष्कर सिंह धामी जब प्रदेश के मुखिया बन गए तो क्षेत्रवासियों व उनको विशेष समर्थकों की खुशी का ठिकाना ही नही रहा और जिसका अंदाज़ इस बात से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने गृह क्षेत्र में प्रथम आगमन पर पुष्कर सिंह धमी के भव्य स्वागत की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। जिसमे पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर ने भी बताया कि पुष्कर सिंह धामी युवा मुख्यमंत्री होने के साथ ही युवाओं के सबसे बड़े शुभचिंतक भी है जिसका एक उदाहरण ये है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने युवाओं के लिए 24 हजार नियुक्तियों की बात उठायी और जल्द ही उस पर काम करने की भी तैयारी है जिसके चलते हमे पूरी उम्मीद है कि अब 2021 के चुनावों में भाजपा पार्टी केवल भाजपा सरकार ही नही बल्कि युवा सरकार के नाम से भी जानी जाएगी और प्रदेश पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी।

You cannot copy content of this page