बैगुल नदी उफान पर, गांवों में घुसा पानी, पुलिस प्रशासन ने बाढ़ में फंसे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुचाने का किया सराहनीय कार्य।

सितारगंज। बरसात का पानी बढ़ने से बैगुल नदी में बुधवार को ओवरफ्लो हो गई। नदी का पानी ग्राम अरविंद नगर सात व आठ में घुस गया। सूचना पर प्रशासन की टीम ने बाढ़ में फंसे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

बुधवार को ग्राम प्रधान पति पंकज बसु निवासी ग्राम अरविन्दनगर शक्तिफार्म ने सूचना दी की जलपनिया बैगुल नदी में बरसाती पानी ओवरफ्लो होने के कारण ग्राम अरविन्दनगर के नम्बर सात और आठ में लोगो के घरो में पानी घुस गया है । जिसमें 35 से 40 परिवार बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। सूचना पर सीओ किच्छा वीर सिंह , सितारगंज कोतवाल प्रकाश सिंह दानु, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज संजीत कुमार पुलिस के साथ ग्राम अरविन्दनगर पहुंचे। साथ ही ग्राम पंचायत भवन व प्राथमिक पाठशाला अरविन्दनगर में प्रभावित लोगो के रहने का प्रबन्ध किया गया। गांव में तीन से चार फुट बाढ़ के पानी में फंसे लोगों के घर-घर जाकर बुजुर्ग व्याक्ति, महिला व बच्चों को तत्काल सुरक्षित स्थानों को पहुचाने का प्रबन्ध किये एवं सुरक्षित स्थान पर पहुंचने हेतु समझाया गया ।राहत कार्य किया गया। मंगलवार की रात में हुई भारी मूसलाधार बारिश को देखते हुए थाना सितारगंज पुलिस आपदा प्रबंधन उपकरणों के साथ मौके पर राहत कार्य हेतु मौजूद है। पुलिस बल द्वारा किसी भी प्रकार की जन एवं धन हानि की सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे है।

You cannot copy content of this page