नटराज नृत्य कला केंद्र के बच्चों ने पौधे रोप कर पेड़ बचाने का लिया संकल्प।

हल्द्वानी। नटराज नृत्य कला केंद्र के विद्यार्थियों ने पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ का संकल्प लिया।
सभी बच्चों ने अपने नाम के पौधे लगाए व उनका ध्यान रखने का संकल्प लिया। इसमें आभा, जिज्ञासा, ऐंजल, लावण्या, ऋशिका ,पलक , तनवी सभी ने सहभाग किया। नटराज नृत्य कला केंद्र की निदेशक वन्दना शर्मा व डॉ एम0के0 शर्मा ने बच्चों को पौधे वितरीत कर सभी का आभार जताया। इसके बाद वामा और सुहानी ने ‘मुझे न काटो दुखःता है’ गीत पर प्रस्तुति देकर नृत्य के द्वारा पेड़ बचाने का संदेश दिया। संस्था की महिला सदस्यों द्वारा कुमाऊं के लोकगीतों पर झोडा़ नृत्य किया गया। जिसमें रिया फुलारा, दीपा शर्मा, शोभा नेगी उपस्थित रहीं।

You cannot copy content of this page