अखिल भारतीय बाल्मीकि समाज विकास परिषद नगर अध्यक्ष विनय कुमार ने नगर पालिका अध्यक्ष को 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

सितारगंज।। अखिल भारतीय बाल्मीकि समाज विकास परिषद के नगर अध्यक्ष विनय कुमार ने सितारगंज नगर पालिका चेयरमैन हरीश दुबे को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा गया कि स्वच्छता समिति एवं आउट सोर्स पर्यावरण मित्रों को नियमित किया जाए। साथ ही नगर पालिका में जनसंख्या के आधार पर पर्यावरण मित्रों की भर्ती की जाए और भर्ती करते समय यह सर्वे अवश्य किया जाए की जिसके घर में अगर कोई नगर पालिका कर्मी नही है तो उसी के घर से एक व्यक्ति को भर्ती किया जाए। और राजीव आवास योजना की संशोधन लिस्ट में वार्ड नंबर 1 एवं वार्ड नंबर 6 के बाल्मीकि समाज के झोपड़पट्टी वाले लोगों का लिस्ट में नाम चयनित किया जाए। तथा स्वच्छता समिति कर्मचारी एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को रविवार की पूर्ण छुट्टी दी जाए। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नियमित करने की मांग छोड़कर अन्य सभी मांगों की पूर्ति का वादा किया ।और नियमितीकरण की प्रक्रिया के लिए शासन को सरस्वती हेतु पत्र जारी किया।

You cannot copy content of this page