बीना साहू बनी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश सदस्या।

सितारगंज। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने सितारगंज की भाजपा कार्यकत्री व पूर्व में भाजपा से नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी रही बीना साहू को प्रदेश सदस्या मनोनीत किया है। जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत मंडल की महिला मोर्चा में अपार हर्ष देखने को मिला है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीना साहू को उनके आवास पर पहुँचकर शुभकामनाएं दी साथ ही मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया। इस उपलक्ष्य पर बाल विकाश अधिकार अधिनियम आयोग की सदस्या सुमन राय ,अनिरुद्ध राय, प्रिंस गुप्ता, दीपक गुप्ता, चंदन श्रीवास्तव,चंदन कश्यप, विशाल श्रीवास्तव, सोनू शर्मा आदि ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

You cannot copy content of this page