संजय तलवार ने करवाया प्रान्तीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन।

देहरादून। यहां रविवार को आयोजित नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए होने वाले नामांकन में भारी उत्साह दिखाई दिया। संगठन के इस द्विवार्षिक चुनाव के लिए प्रदेश के दोनों मंडलों कुमाऊं और गढ़वाल से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भागीदारी की और संगठन के संविधान को आगे बढ़ाते हुए चुनाव के निर्णय की सराहना की। चुनाव में आज संगठन के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार संजय तलवार ने नामांकन कराया और उनके समर्थन में तमाम वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम चंद्र कनौजिया और कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी अध्यक्ष पद के लिए श्री संजय तलवार के नाम के प्रस्तावक बने। प्रदेश महामंत्री के लिए वीरेंद्र भारद्वाज के नाम के प्रस्तावक वरिष्ठ उपाध्यक्ष काशी राम सैनी, अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष सतीश जोशी थे। चुनाव अधिकारी संगठन के संरक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा ने कहा कि जिस तरह से संगठन चुनावों में सदस्यों में उत्साह है उससे साफ है कि संगठन की आगामी कार्यकारिणी पत्रकार हितों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इधर आज नामांकन के दौरान कुमाऊं और गढ़वाल के अधिकांश पत्रकारों ने अध्यक्ष पद के लिए श्री संजय तलवार के नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया। बड़ी संख्या में पत्रकारों ने कहा कि श्री तलवार का अनुभव संगठन की मजबूती के लिए जरूरी है। श्री तलवार ने कहा कि संगठन के तमाम सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करते हुए वह इस जिम्मेदारी के लिए नामांकन कर रहे हैं। चुनाव अधिकारी श्री गिरीश रंजन तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि संगठन के चुनाव निष्पक्ष तरीके से आयोजित किए जाएंगे।

You cannot copy content of this page