सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय को दान दिए पांच कंप्यूटर।

नानकमत्ता। एनीथिंग विल डू संस्था ने विद्या भारती के विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर नानकमत्ता को पांच कंप्यूटर प्रदान किए। विद्यालय में कंप्यूटर की कमी के कारण कंप्यूटर शिक्षा बाधित हो रही थी जिसको देखते हुए संस्था द्वारा विद्यालय को पांच कंप्यूटर उपलब्ध कारण गए। संस्था के संस्थापक चरणजीत ने कहा कि आज की दुनिया में लगभग सारे कार्य कंप्यूटर द्वारा ही किया जा रहे हैं ऐसे में बच्चों को यदि बचपन से ही कंप्यूटर शिक्षा दी जाए तो उन्हें भविष्य में इस शिक्षा का भली-भांति ज्ञान हो सकेगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरी दत्त जुकरिया ने संस्था द्वारा विद्यालय को पांच कंप्यूटर प्रदान किए जाने पर संस्था का आभार व्यक्त किया।
इस उपलक्ष्य पर विद्यालय प्रबंधन उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी, प्रबंधक राजेंद्र नाथ, सदस्य प्रेम सिंह टुरना,दीक्षा,आचार्य प्रकाश गहटोड़ी, दुर्गा दत्त,लव कुश मिश्रा, कमलेश,विमला,अर्चना, ललिता,दीपा,मनीष जोशी आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page