शिवकांवर सेवा समिती ने किया नौवा 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह।


सितारगंज। शिवकांवर सेवा समिति मौनी बाबा मंदिर द्वारा नौवा 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। 11 दूल्हों को रथ पर बिठाकर बारात को मौनी बाबा मंदिर से मां दुर्गा मंदिर तक भ्रमण कराया। बारात चढ़त के बाद बारात श्री रामलीला ग्राउन्ड पहुंचने पर पंडितो द्वारा विवाह की रस्म पुरी कराई गई 11 कन्याओं ने अपने वरो को जयमाला पहनाई और सात फेरे लिए। विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया। साथ ही आरएस एस के सह प्रांत प्रचारक चंद्र शेखर ने नगर कार्यवाह मुकेश श्रीवास्तव के व्हाट्सएप कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जोड़ों को शुभकामनाओ के साथ ही जोड़ों को गृहस्थ जीवन को जिम्मेदारी के साथ निभाने की सलाह दिन। गुरूवार को मौनी बाबा मंदिर से 11 रथों में दुल्हे सवार हुए। ढोल-नगाड़ों और बैंड धुनों के साथ बारात खटीमा रोड से निकली। बारात में विभिन्न संगठन और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि समेत दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए। बारात किच्छा मार्ग, श्री दुर्गाज्योति पीठ होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात का स्वागत किया। इस बार जयमाला का कार्यक्रम भी हुआ। पारंपरिक वेश में सजी दुल्हनों ने अपने-अपने वर को जयमाला पहनाई। रामलीला मंच पर भव्य रूप से जयमाला के लिए स्टेज तैयार था। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पाणिग्रहण संस्कार हुआ। रामलीला मैदान में बाराती, घरातियों, अतिथियों व आगंतुकों के लिए भोजन और जलपान की व्यवस्था की गई थी। कॉंवर सेवा समिति की ओर से परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों को गृहस्थी का सामान और उपहार दिये गए। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सहयोग किया। यहां संत शांतेश्वरी, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, महन्त आनंद बोरा, शिवकुमार मित्तल,आशीष पांडेय, मुकेश श्रीवास्तव, विनय गुप्ता,रमन पांडेय, सचिन केचर,सुरेश जैन,सोनू माटा, दीपक गुप्ता, नितिन चौहान, भगवान भंडारी, उमराव मनराल, हरीश भट्ट, नित्यानंद जोशी, दिगंबर सती, संजय गोयल, संदीप गुप्ता, दीपक चौहान, लकी बब्बर, मोनू शर्मा, विकास गुप्ता, विक्की गुप्ता, रणजीत राणा, विजय सक्सेना, सोनू शर्मा, अजय शर्मा, रवि सक्सेना, उमेष गर्ग,भगवान सिंह भंडारी, रवि रस्तोगी आदि पस्थित रहे।

You cannot copy content of this page