राधा कृष्णा संस्था की संस्थापिका का शिक्षा मंत्री ने किया सम्मान।

नानकमत्ता। कार सेवा डेरा साहिब में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत द्वारा रेखा ठाकुर को अंतरराष्ट्रीय संकल्प अवार्ड प्राप्त करने पर सम्मानित किया।
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के कार सेवा डेरा साहिब के दौरे के समय बाल आयोग सदस्या सुमन राय व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विमल मंडेला के नेतृत्व में महिला मोर्चा के शिष्ट मंडल ने धन सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। उसी दौरान राधा कृष्णा संस्था की संस्थापिका रेखा ठाकुर को धन सिंह रावत ने सम्मानित किया। इस उपलक्ष्य पर पूर्व विधायक डॉक्टर प्रेम सिंह राणा, अनिरुद्ध राय,सुलोचना रावत, अरुण अग्रवाल, गीता गरकोटी, लक्ष्मी बिष्ट मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page